


ब्यूरो : जालंधर विजिलेंस के डीएसपी के पुश्तैनी घर पर कुछ नशा तस्करों ने हमला कर दिया है। आरोप है कि मोहल्ले में नशा बेचने से मना करने पर नशा तस्करों के गुंडों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












