


ब्यूरो : आदमपुर में थाने के पास मंगलवार देर रात कृष्णा बुक डिपो में कुछ गुंडों ने बुक डिपो को आग लगा दी और भागते समय एक आरोपी खुद आग में जिंदा जल गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। आदमपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शव को सिविल अस्पताल भेजा है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा बुक डिपो किराए की बिल्डिंग पर चल रहा था। बिल्डिंग मालिक का बुक डिपो के साथ खाली करवाने को लेकर झगड़ा चल रहा था। देर रात बिल्डिंग मालिक ने जालंधर से कुछ गुंडे भेजे, जिन्होंने डिपो को आग लगा दी। इस दौरान उनका एक व्यक्ति खुद ही आग में झुलस कर मर गया।











