


ब्यूरो : जालंधर के लम्मा पिंड चौक के निकट 2 युवकों ने युवती का मोबाइल फोन झपट लिया जिसके बाद लोगों ने सरेराह युवकों की छित्तर परेड़ कर दी। जानकारी देते हुए खुशी ने बताया कि वह कालेज से घर जा रही थी। इसी दौरान 2 युवक उसका पीछा कर रहे थे। खुशी ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसका फोन झपट लिया। जब उसने शोर मचाया तो लोगों ने उन दोनों को पकड़ कर उसका मोबाइल फोन वापिस दिलवाया। दोनों आरोपियों को थाना रामामंडी पुलिस के हवाले कर दिया है। 











