Home Education इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशंस में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

ब्यूरो : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्रों के बीच खेल भावना बढ़ाने के लिए स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 2021 का आयोजन किया गया। सभी छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ अपने बल और रुचि के अनुसार विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। स्पोर्ट्स मीट का आरंभ 100 मीटर और 200 मीटर की एथलीट दौड़ के साथ हुआ, जिसके बाद वालीबॉल मैच आयोजित किया गया। विद्यार्थियों में चिंतन शर्रित, मन की एकाग्रता को विकसित करने के लिए मनोरंजन खेल, लेमन रेस व यूज़िकल चेयर का आयोजन किया गया। कालेज के विशाल मैदान में विभिन्न टीमों के बीच दो लोकप्रिय खेल क्रिकेट व बैडमिंटन पूरे जोश व उत्साह के साथ खेले गए। माननीय ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह में कालेज के चमकते सितारों को स्मृति चिन्ह व ट्राफियां प्रदान की गई।