

बयूरो : डिप्स स्कूल करोल बाग में इंटर हाउस वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। मैच के दौरान चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया। इन मैचों के दौरान पर्ल सदन की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पहला और डायमंड हाउस की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल राजेश चौधरी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए इसी तरह खेलों में भाग लेते रहने की प्रेरणा दी। हारने वाली टीमों को आगे से विजयी होने की आशा रखने की प्रेरणा दी। डिप्स स्कूल के एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने विजयी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए इस तरह खेलों में भाग लेते हुए डिप्स चेन का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।











