

ब्यूरो : बदलते मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होता है, और इसमें भोजन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा “हैल्थी ईटिंग” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रिंसिपल संदीप लोहानी ने बताया कि अब सब अपनी स्वास्थ के प्रति ज्यादा जागरूक है और होटल इंडस्ट्री में भी इन चीजों की भारी डिमांड है। इसके इलावा बदलते मौसम में तरह-तरह के वेरिएशन होते हैं इस बदलते मौसम में ऐसा भोजन ग्रहण किया जाना चाहिए जो हमारे शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाएं और हमारे शरीर के संतुलन में सहयोग करेंl
शेफ अखिल के नेतृत्व में थर्ड सेम के विद्यार्थियों अंजलि, लखबीर, विनय, आकाशदीप, लवजोत, नवनीत, राजविंदर, हरप्रीत, दीक्षा आदि द्वारा आकर्षक सलाद एवं सूप बनाए गए जिनमें बीटरूट डिलाइट, पास्ता ओरिगैनो, फ्रेश फ्रूट, ग्रिल ओकरा, ग्रिल्ड पाइनएप्पल इन पीनट सलाद, वॉलेट एंड डेट्स, वेज चॉप्सी सैलेड, रोस्टेड वेज, फ्रेश स्वीट एंड स्पाइसी, कोकोनट चेरी एंड ब्रोक्कोली, टॉस्सेड सलाद विथ ओलिवेस, विभिन्न प्रकार के स्प्राउट्स, अफगानी सलाद, वेज क्लियर सूप, ब्रोक्कोली सूप, फ्रेंच अनियन सूप, हॉट एंड सावर गार्लिक आदि मुख्य आकर्षण रहेl
सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने संस्थान द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और बताया कि छात्रों को इंडस्ट्री और नए दौर के बारे में जानकारी देने के लिए समय-समय पर इस तरह की वर्कशॉप्स का आयोजन किया जाता है। इस कार्यशाला में एचओडी मनीष गुप्ता, लेक्चरर मीनाक्षी शर्मा, गौतम सोढी, रमन, एवं यश मिश्रा भी उपस्थित थे।











