Home Crime जालंधर : रेड दिलकुशा मार्किट में पुलिस व ड्रग विभाग की विभिन्न...

जालंधर : रेड दिलकुशा मार्किट में पुलिस व ड्रग विभाग की विभिन्न दुकानों पर, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के दिशा निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस तथा ड्रग विभाग की टीम ने दिलकुशा मार्केट में स्थित मेडिकल की दुकानों पर रेड की है। कमिश्नरेट पुलिस के एसीपी गुरप्रीत सिंह गिल व सीआईए स्टाफ की टीम और ड्रग विभाग से अनुपमा कालिया और उनकी टीम के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। आरडी धवन एंटरप्राइजेज और सुनील मेडिकल एजेंसी में जांच कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस तथा ड्रग विभाग की टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही से दिलकुशा मार्केट के दुकानदारों में भगदड़ मच गई है। फिलहाल अभी कोई अधिकारी किसी अवैध मेडिसिन या ड्रग मिलने की पुष्टि नहीं कर रहा है।