

बयूरो : PPR मार्किट में अचानक शहरवासियों में चाय का क्रेज देखने को मिला जब APNA CHAI WALA नामक आउटलेट खुला। लेकिन उक्त आउटलेट पर लगातार कभी नियमो की धज्जियां उड़ती देखी गई तो कभी फ़ूड क्वालिटी में घटियापन देखने को मिला। जहां गत दिनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा ने उक्त आउटलेट में कोविड नियमो की धज्जियां उड़ाने की शिकायत थाना-7 में की थी वही शनिवार को APNA CHAI WALA में चाय की चुस्की लेने पहुंचे ग्राहक गगनदीप का मन उस समय खट्टा हो गया जब बंद-मक्खन व ली गई चाय में से भरी मक्खी निकली। इस बारे गगन ने बताया कि उन्होंने जब युवाओं में इस चीज का क्रेज देखा तो वह भी चाय की चुस्की लेने आए थे लेकिन मरी मक्खी देख के वह दंग रह गए। उन्होंने कहा वह जल्द कॉनजूमर फोरम में इसकी शिकायत दर्ज करवाएंगे ताकि भविष्य में ग्राहकों की सेहत के साथ APNA CHAI WALA के मालिक खिलवाड़ न कर सके। उन्होंने इसकी मौके पर बैठे की बाकायदा वीडियोग्राफी भी की जिससे कटलरी व दुकान के अंदर का डिज़ाइन व उसका नाम साफ दिख रहा है ताकि प्रबन्धक तत्पश्चात मुकर न सकें।



















