

– कभी अवैध कॉलोनी तो कभी PETAL जैसे अवैध बैंक्वेट हाल, कभी डिफेक्टिव गाड़ियों की बिक्री तो कभी RC की अवैध वसूली विवादों में
बयूरो : थाना पतारां में गत फरवरी में एक FIR दर्ज की गई थी जिसमें 420 व PUDA एक्ट जैसी संगीन धाराएं जोड़ी गई थी। जिसमे शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस पर कार्यवाही में कई नामवर लोगों को शेल्टर देने की बात कही थी। उसी मामले में अब नया मोड़ आ गया है। क्योंकि जिन्हें पुराने CP की अगुवाई में थाना प्रभारी शेल्टर दे रहे थे। वही अब नए CP के निर्देशों पर उन्हें नामजद कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह नामवर लोग कोई और नही बल्कि HOTEL RAMADA ENCORE के मालिक गौरव चोपड़ा तथा VASAL MALL के मालिक दम्पत्ति व बेटा राम प्रकाश वासल, राज वासल तथा महेश वासल है। 
जानाकरी अनुसार उक्त दोषियों द्वारा एक अवैध कॉलोनी काटी गई थी जिसमे कुछ खरीददारों ने आवाज बुलंद की। जिसके पश्चात पहले उक्त लोगों पर कार्यवाही नही की गई और अन्य करिन्दों पर मामला दर्ज कर लिया गया। लेकिन अब उक्त रसूखदारों के नाम भी मामले में नामजद कर लिए गए है। और जांच पश्चात फ्रॉड या धोखा करने की साजिश सामने आने पर 120-बी धारा भी जोड़ी गई है।
गौर होकि गौरव चोपड़ा व राम प्रकाश वासल कभी अवैध कॉलोनी तो कभी PETAL जैसे विवादित बैंक्वेट हाल चला विवादों में रहने के आदि है तो कभी डिफेक्टिव गाड़ियों की बिक्री या RC की अवैध वसूली को लवकर अल्सर विवाद सामने आता रहता है। ऐसे में कमिश्नरेट पुलिस ने CM चन्नी का एक संदेश उन गलत व क्रिमिनल सोच वाले लोगों को दे दिया है कि वाकई अब इंसाफ होगा। अब देखना होगा कि लगी संगीन धाराओं अनुसार उक्त दोषियों की गिरफ्तारी कब होती है।












