Home Crime जालंधर : ED ने ‘ Club Cabbana’ को केस में किया अटेच,...

जालंधर : ED ने ‘ Club Cabbana’ को केस में किया अटेच, पढ़ें किस मामले में

बयूरो : जालंधर-लुधियाना हाईवे पर स्तिथ Club Cabbana को ED द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के लंबित मामले में नीदरलैंड में रह रहे मालिक पर सरकार की कार्यवाही के चलते नीदरलैंड सरकार द्वारा निर्देश देने पर मामले में अटेच कर लिया है। सूत्रों अनुसार माननीय अदालत में करीब साढ़े 32 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला लंबित है जिसमे आरोप है कि नीदरलैंड में रहने वाला मालिक पाकिस्तानी नागरिकों व कुछ अन्य साथियों सहित यह घिनौना कार्य करता था। फिलहाल रिसोर्ट का प्रबंधन शिवलाल पब्बी के चचेरे भाई अनिल कुमार चोढा और मनोज कुमार चोढा देख रहे हैं। इससे पहले शिवलाल पब्बी को ईडी ने 17 जुलाई को देश छोड़कर भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया था। ईडी ने शिवलाल पब्बी, अनिल कुमार चोढा, मनोज कुमार चोढा, मुकेश शर्मा, मेयफेयर रिसार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और कबाना इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मोहाली की विशेष अदालत में 9 सितंबर को शिकायत दायर की थी।