Home Crime जालंधर : मर्डर विवाहिता का कर युवक ने किया सुसाइड, युवक से...

जालंधर : मर्डर विवाहिता का कर युवक ने किया सुसाइड, युवक से अवैध सम्बन्धों का शक, पढ़ें कहां व देखें

बयूरो : बस्तियात इलाके में बसती खेल नहर के नजदीक एक घर मे रह रही विवाहिता का एक युवक द्वारा कत्ल करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार सोनम नाम की युवती का वरिंदर नाम के युवक से करीब 6 वर्ष पहले विवाह हुआ था जिससे यूनके 2 बच्चे है। जिसमे 1 बेटा व 1 बेटी। वही इसी बीच घर आने जाने वाले राधे नाम के युवक से सोनम के अवैध सम्बन्धों का शक सामने आया है जिसमे सोनम की मंजूरी थी या राधे जबरदस्ती करना चाहता था, यह अभी पुष्ट नही है। जिसके चलते राधे ने सोमवार शाम को घर मे घुस कर पहले सोनम से मारपीट की जिसको सोनम की बेटी ने अपनी आंखों से देखा और घर से बाहर आकर रोने लगे गई। जिसके पश्चात जब डॉक्टर ने युवती को देखा तो उसे मृत घोषित किया। वही सूत्रों अनुसार युवक राधे ने तत्पश्चात सुसाइड कर लिया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।