Home Crime जालंधर : करोड़ो का फ़्रॉडिया है VASAL हॉस्पिटल का मालिक डॉ. पंकज...

जालंधर : करोड़ो का फ़्रॉडिया है VASAL हॉस्पिटल का मालिक डॉ. पंकज त्रिवेदी : सर्वोदया हॉस्पिटल के पार्टनर डॉक्टर, पढ़ें FIR में दर्ज फ्रॉड की INSIDE स्टोरी

बयूरो : सर्वोदया हॉस्पिटल के पार्टनर्स का हॉस्पिटल के आरम्भ से ही आपस मे विवाद जारी है। वो कहते है जहां 4 बर्तन होंगे वह खड़केंगे ही, लेकिन यहां तो पार्टनर 2 या 3 नही बल्कि पूरे आधा दर्जन से भी अधिक है। थाना नवी बारादरी में इसी मामले में एक पार्टनर डॉ. पंकज त्रिवेदी (अब VASAL हॉस्पिटल का मालिक) सहित स्टाफ नर्स हरजीत कौर उर्फ रूबी तथा कलर्क साहिल के खिलाफ सर्वोदय अस्पताल के अन्य पार्टनरस डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. कपिल गुप्ता, राजिंद्र प्रसाद गोयल, डॉ. संजय मित्तल, डॉ. अनवर अब्राहिम, डॉ. वीके वासुदेव, सोनल अग्रवाल, डॉ. नरेश मित्तल की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420, 406,465, 467, 468, 471 तथा 120 बी के तहत पर्चा दर्ज कर लिया गया है। FIR में दर्ज जानकारी अनुसार सर्वोदया अस्पताल के पार्टनर डॉ. राजेश अग्रवाल तथा डॉ. पंकज त्रिवेदी के बीच पिछले साल अस्पताल के अकांऊट को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद कई बार हाथापाई की नौबत तक आ गई थी। डॉ. राजेश अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा था कि डॉ. पंकज त्रिवेदी अस्पताल मेंं दाखिल मरीजों का इलाज के जो पैसे मिलते थे उसका गबन कर रहे थे। जिसका कई जाली रसीदोंं तथा अकांऊट डिटेल से खुलासा हुआ था मगर डॉ. पंकज त्रिवेदी शुरु से ही इन आरोपों को नकारते रहे। मामला बढऩे के बाद डॉ. पंकज त्रिवेदी के खिलाफ सर्वोदय अस्पताल के अन्य पार्टनरस ने थाना बारादरी में पिछले साल लिखिती शिकायत दी जिसकी लंबी जांच होने के बाद थाना बारादरी की पुलिस ने डॉ. पंकज त्रिवेदी के खिलाफ मिले सबूतों के आधार पर अस्पताल की स्टाफ नर्स हरजीत कौर उर्फ रूबी तथा साहिल के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। इस शिकायत में डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. कपिल गुप्ता, राजिंद्र प्रसाद गोयल, डॉ. संजय मित्तल , डॉ. अनवर अब्राहिम, डॉ. वीके वासुदेव, सोनल अग्रवाल, डॉ. नरेश मित्तल ने आरोप लगाए कि उनके पास कई ऐसे सबूत हैं जिससे साबित हो रहा है कि अस्पताल में दाखिल हुए कई मरीजों का डॉ. पंकज त्रिवेदी ने इलाज किया जिसका बिल लाखों में हैं। एफआईआर के अनुसार जो रसीदें मिली हैं उस हिसाब से यह गबन मार्च 2020 में करीब साढ़े 19 लाख, अप्रैल में करीब 28 लाख, मई में करीब साढ़े 12 लाख, जून में करीब साढ़े 17 लाख आदि का सामने आया है जोकि FIR अनुसार करीब 91 लाख है। बातचीत दौरान सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उनके पास कई ऐसे तथ्य हैं जिससे यह साबित हो रहा है कि यह घोटाला न सिर्फ 2020 में ही हुआ बल्कि जब यह अस्पताल बन रहा था उस दौरान भी कई बड़े बिल बिना जांच पड़ताल के क्लियर करवाए गए जिसकी भी अब जांच करवाई जाएगी। उनका कहना है कि डॉ. पंकज त्रिवेदी ने करोड़ों का हेरफेर किया है। गोलमाल न्यूज़ ने डॉ. पंकज त्रिवेदी सहित स्टाफ नर्स रूबी व क्लर्क साहिल से सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन सम्पर्क नही हो सका। उनका पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा। जल्द FIR में दर्ज अन्य तथ्यों को भी पाठकों हेतु प्रकाशित किया जाएगा।