बयूरो : बीएसएफ चौक से बस स्टैंड की ओर जाती सड़क पर स्तिथ Sarvodya hospital के विवादित डॉ. पंकज त्रिवेदी सहित 3 लोगों पर संगीन धाराओं अधीन मामला दर्ज किया गया है। इसमें मरीजो से किए गए फ्रॉड पर जांच उपरांत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार FIR में डॉ. पंकज त्रिवेदी के अतिरिक्त हरजीत कौर उर्फ रूबी तथा साहिल भी नामजद है जिन पर IPC की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471 तथा 120-बी अधीन मामला दर्ज है। गोलमाल न्यूज़ जल्द पाठकों तक FIR जिन फ्रॉड के चलते दर्ज की गई है, उनका खुलासा कर प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।








