विधायक सुशील रिंकू तथा विधायक सुरिंदर चौधरी ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ
ब्यूरो : आज दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले पुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू तथा करतारपुर के विधायक सुरिंदर चौधरी द्वारा किया गया। यह पुल दोआबा बिस्त नहर पर स्थित गांव नाहला पर बना पुल है। यह पुल काफी पुराना बना हुआ है तथा अब इसकी हालत खस्ता हो चुकी है। अब 40 लाख रुपए की लागत से दोबारा इस पुल का निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक सुशील रिंकू, विधायक सुरिंदर चौधरी, सरपंच यश पाल,पुर्व सरपंच तरसेम सिंह,पुर्व सरपंच मोहिंदर सिंह, हरिचंद, परमजीत सिंह, राम लुभाया, योगराज, मनदीप लाहोरिया, राकेश कुमार, तरसेम थापा, देव पहलवान एवं अन्य इलाका निवासी उपस्थित थे।








