ब्यूरो : बौरी मैमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट ने इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप के छात्रों और समाज के सदस्यों को मच्छर जनित वायरल संक्र मण डेंगू के बारे में जागरूक किया , जो मौसम परिवर्तन के कारण बच्चों में तेजी से फैल रहा है। डा. नूरपुर सूद (सलाहकार बाल रोग विशेषज्ञ, इनोसैंट हार्ट्स मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल) द्वारा डेंगू के कुछ बुनियादी लक्षण, कारण और रोकथाम के उपाय साझा किए गए। उन्होंने कहा कि खांसी के साथ बुखार, उल्टी, पेट में दर्द, सिर दर्द और रैशेज सभी डेंगू बुखार के लक्षण हैं। रोगी के उचित उपचार के लिए डेंगू का एर्टयुरेट डायग्नोस प्राथमिक महत्व है। डा. नूरपुर ने पूरी तरह से ढके हुए कपड़े पहनने, चिकित्सा विशेषज्ञों के निर्देशानुसार उचित दवा लेने , मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करने और संक्रमण से बचाव के लिए आसपास की सफाई बनाए रखने की भी सलाह दी। इनोसैंट हार्ट्स के चेयरमैन डा. अनूप बौरी तथा डा. चंद्र बौरी (मैनेजिंग डायरेक्टर, मैडीकल सर्विसेज) द्वारा बताया कि डेंगू महामारी से बचाव के लिए इनोसैंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों, बीएड कालेज तथा मैनेजमैंट कालेज में नियमानुसार फॉगिंग की जा रही है।








