Home Education डिप्स कॉलेज आफ एजुकेशन का रहा शानदार प्रदर्शन

डिप्स कॉलेज आफ एजुकेशन का रहा शानदार प्रदर्शन

ब्यूरो : डिप्स कालेज ऑफ एजुकेशन रड़ा मोड़ टांडा का बीएड पहले सेमेस्टर की परीक्षा का शानदार नतीजा रहा। कालेज के प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने बताया कि इस सेमेस्टर में हरमनप्रीत कौर ने 85.5 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में पहला, सतिंदर कौर ने 81.7 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा, गुरशरनदीप कौर ने 80 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल और स्टाफ के बाकी सदस्यों द्वारा अच्छे अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने इस शानदार नतीजे के लिए खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी और कहा की यह सारे स्टाफ और विद्यार्थियों को मेहनत का नतीजा है जो परीक्षा में इतना अच्छा परिणाम आया। उम्मीद करते है आने वाली परीक्षा में भी सभी विद्यार्थियों इसी तरह से अच्छा प्रदर्शन करेगें और डिप्स देश के अच्छे भविष्य के लिए इसी तरह से गुणवान अध्यापकों को प्रशिक्षित करते समाज की सेवा के लिए तैयार करता रहेगा।