Home Education के.एम.वी. के उभर रहे पत्रकार हुए सम्मानित

के.एम.वी. के उभर रहे पत्रकार हुए सम्मानित

ब्यूरो : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा अपनी छात्राओं को सदा ऐसा प्रगतिशील माहौल प्रदान करने के प्रयत्न किए जाते हैं जिसमें रहते हुए छात्राएं अपने संबंधित क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित कर रही है। इस ही श्रंखला में विद्यालय के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की छात्राएं मीडिया के विभिन्न स्वरूपों में अपने प्रदर्शन के साथ खूब सराहना प्राप्त कर रही हैं। हाल ही में विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा उन सभी छात्राओं का सम्मान किया गया जो विभिन्न समाचार पत्रों में रोज़ाना प्रकाशित होती अपनी रचनाओं के साथ सामाजिक विकास एवं लोगों को सकारात्मक सोच प्रदान करने में अपना बढ़-चढ़कर योगदान डाल रही हैं. सम्मान प्राप्त करने वाली इन छात्राओं में दविंदर कौर, अगम गर्ग, साक्षी शर्मा, किरणदीप कौर, मनप्रीत कौर, जसमीन कौर, पलविंदर कौर, इश्मीत कौर, रुपिंदर कौर आदि का नाम शुमार है जिनकी कलम से निकले हुए लफ्ज़ विभिन्न चलंत मुद्दों पर लोगों की आवाज़ बन रहे हैं. इस अवसर पर मैडम प्रिंसिपल ने सभी छात्राओं द्वारा अपने क्षेत्र में किए जा रहे शानदार प्रदर्शन के लिए शाबाशी देते हुए बताया कि विद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में स्थापित अत्याधुनिक उपकरणों के साथ लेस स्टेट- ऑफ-द-आर्ट ऑडियो स्टूडियो एवं वीडियो स्टूडियो जहां छात्राओं को पुस्तकीय़ ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करने में सक्षम हैं वही साथ ही छात्राओं को संबंधित प्राध्यापकों से प्राप्त हो रही शिक्षा एवं जानकारी के साथ व प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाने के काबिल बन रही है। उल्लेखनीय है कि इस विभाग से शिक्षा प्राप्त कर छात्राएं मीडिया के विभिन्न चैनलों, समाचार पत्रों, ऑनलाइन चैनलों आदि में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं निभा रही है. इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।