ब्यूरो : जालंधर के पठानकोट हाईवे पर काला बकरा के पास देर रात भयंकर हादसा हो गया। जिसमे हाईवे पर खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौके पर मौत हो गई।
जिसमे 5 साल का बच्चा और उसके दादा-दादी शामिल थे। मृतकों की पहचान डिफैंस कालोनी के रहने वाले अनूप सिंह, सरिंदर कौर और पोती अरसिया कौर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक अनूप सिंह का परिवार टांडा में शादी समारोह पर गया था।
कार में 6 लोग सवार थे। देर रात वापस लौटते समय उनकी टोयोटा कोरोला कार खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।








