



बयूरो : गत दिनों बस स्टैंड नजदीक बेदी पैराडाइस स्तिथ SAI OVERSEAS पर रेड हुई थी जिसमे इनकम टैक्स विभाग सहित जम्मू व जालंधर पुलिस शामिल बताई जा रही थी। इस दौरान करीब 48 घण्टे रेड चली थी। इस दौरान दूसरे दिन एक लड़की SAI OVERSEAS के कार्यालय पहुंची थी जोकि लाखों रुपए की राशि साथ लेकर आई थी। और पुष्ट सूत्रों अनुसार उलट लड़की के बयान भी जांच टीम द्वारा दर्ज किए गए थे।
जानकारी अनुसार जमशेर की रहने वाली व धीना पिंड में ब्याही शमिता नाम की उक्त लड़की के साथ SAI OVERSEAS के मालिक बलजिंदर सहगल ने करीब 15 लाख में UK भेजने का डील पैकेज किया था जिसमे से 4 लाख रुपए वह दे चुकी थी जिसको बलजिंदर सहगल ने जांच टीम के आगे मान लिया। दरअसल लड़की का VISA आ चुका था और SAI OVERSEAS उसका पासपोर्ट बकाया राशि के चलते दे नही रह था और अंततः आखिरी दिन जब उसकी फ्लाइट थी अगले दिन सुबह 4 बजे तो वह पासपोर्ट लेने उधार ब्याज पर पैसे लेकर पहुंची थी।
सूत्रों अनुसार जांच टीम फण्ड शो करने, जाली दस्तावेज बना कर एम्बेसी को गुमराह करने व UK भेजने के नाम पर अवैध रूप से डील पैकेज करने के आरोपो को ही पुष्ट करने पहुंची थी, जिसका मामला उनको रंगे हाथों मिल गया। जिस दौरान उस लड़की को जहां पासपोर्ट दिलवाया गया वहीं उसे पैसे नही देने दिए गए और उसके बयान भी दर्ज किए गए। जांच टीम के अधिकारियों अनुसार बयानों पर उचित कार्यवाही जल्द कर गुनहगार की गिरफ्तारी डाली जाएगी। रेड दौरान भी SAI OVERSEAS के पदाधिकारियों के खुद से जांच में शामिल न होने पर जहां ताले कटर से काटे गए थे वही ट्रेस कर राउंड अप कर जांच में शामिल करवाया गया था।















