



बयूरो : वर्कशॉप चौक नजदीक स्तिथ ढाबे पर गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार वर्कशॉप चौक के निकट लाइसेंसी .32 बोर के हथियार से नशे की हालत में युवक से फायर हो गया है जिसे पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया और धारा 336 IPC अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक की पहचान नवजीत कालिया निवासी टावर एन्क्लेव के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक किसी हताहत की सूचना नही है।

















