





बयूरो : बस्ती शेख इलाके में आग की लपटें व धुएं से माहौल खासा दहशत भरा हो गया है और लोग डर से गए है। जानकारी अनुसार राम लीला ग्राउंड के नजदीक बहल नामक रबड़ फैक्ट्री में भयंकर आग लगी है। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल आग के कारणों का मालूम नही लग सका है। वही नुकसान की कीमत भी खबर लिखे जाने तक नही आंकी जा सकी है। और आग भी खबर लिखे जाने तक नही बुझी थी। गौर होकि यह फैक्ट्री घरेलू इलाके में चल रही थी जिस में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। 















