Home Crime जालंधर : FIR ‘SPEED FITNESS GYM’ के मालिक पर, गिरफ्तार, पाबन्दी के...

जालंधर : FIR ‘SPEED FITNESS GYM’ के मालिक पर, गिरफ्तार, पाबन्दी के बावजूद खोल रखा था जिम

ब्यूरो : पंजाब सरकार की पाबंदी के आदेश के बावजूद जालंधर के आर्य नगर में स्पीड फिटनेस हेल्थ क्लब खुला मिला। पुलिस ने उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन व एपिडेमिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक ASI टीम गश्त करते हुए गुलाब देवी रोड से आर्य नगर जा रही थी। वहां आर्य नगर में एक व्यक्ति स्पीड फिटनेस हेल्थ क्लब खोलकर बैठा था। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंजाब सरकार ने जिम बंद किए हैं और जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 के तहत इसके आदेश किए हैं। पुलिस ने हेल्थ क्लब मालिक करनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।