Home Crime जालंधर : छापा FAIRDEAL एजेंसी पर, BLACK में बेच रहे थे OXYGEN...

जालंधर : छापा FAIRDEAL एजेंसी पर, BLACK में बेच रहे थे OXYGEN सिलेंडर

बयूरो : एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना महामारी सेे लड़ रहा है। जिस वजह से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। तो दूसरी तरफ लोग अस्पतालों में दाखिल अपने संक्रमित परिजनों की ज़िंदगी बचाने की खातिर ऑक्सिजन का प्रबंध करने में लगे हुए हैं। वैसे तो जिलाधीश ने आदेश जारी किए हैं कि कोई भी ऑक्सिजन सिलेंडर बेचने वाली एजेंसी ऑक्सिजन गैस सिलेंडर को अस्पतालों और जरूरत मंद बीमार लोगों के अलावा किसी और को सप्लाई नहीं कर सकता। मानवाधिकार संगठन के पंजाब प्रधान शशि शर्मा ने बताया कि उन्होंने फेयरडील ऑक्सीजन गैस सिलेंडर एजेंसी को फोन कर अपने घर के लिये एक ऑक्सीजन गैस सिलिंडर बुक कराया, एजेंसी के प्रबंधकों द्वारा ऑक्सीजन का सिलेंडर ₹18000 में देने की बात कही, जबकि वही सिलेंडर ₹10000 में मिलता है। शशि शर्मा द्वारा भेजे व्यक्ति ने कंपनी के प्रबंधकों को ₹18000 कैश दे दिया और एक ऑक्सीजन से भरा हुआ सिलेंडर शशि शर्मा के घर भेज दिया लेकिन एजेंसी वालों ने सिलेंडर के बदले ₹600 का बिल काट कर दिया। मगर शशि शर्मा ने आज फिर से फेयर डील एजेंसी के प्रबंधकों को एक और ऑक्सीजन सिलेंडर देने के लिए कहा। जिसके बाद फेयर डील एजेंसी के प्रबंधकों ने ऑक्सीजन सिलेंडर का रेट 18,600 बताया। शशि शर्मा ने 18,600 में ही सिलेंडर लेने के लिए हामी भर दी।

जिसके बाद जिलाधीश द्वारा बनाई गई एक टीम ने शशि शर्मा द्वारा भेजे गए व्यक्ति के साथ जाकर फेयर डील एजेंसी में से सिलेंडर खरीदा और उन्हें खाली सिलेंडर भी दिया। फेयर डील एजेंसी ने खाली सिलेंडर लेकर भरा हुआ सिलेंडर उन्हें ₹18,600 में दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने प्रबंधकों पर कार्रवाई शुरू कर दी। 

गौर होकि जहां सिलेंडर शशि शर्मा ने खरीदा वही कंपनी द्वारा बिल किसी क्लिनिक के नाम पर काटा गया।