




ब्यूरो : मंगलवार शाम घर लौट रही डिप्स स्कूल की एक महिला कर्मचारी को आर्मी के ट्रक ने कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आर्मी ट्रक चालक फौजी ने ट्रक रुकने की बजाए वहां से ट्रक भगा लिया। एक्टिवा पर जा रहे दो युवकों ने पीछा करके ट्रक का नंबर नौट किया और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने ट्रक की वीडियो भी बनाई। मृतका की पहचान ईसा नगर की रहने वाली सुमन शर्मा ( 45 ) के रूप में हुई है। सुमन शर्मा डिप्स स्कूल की सूरानस्सी ब्रांच में काम करती थी। शाम को वह पैदल ही घर लौट रही थी की आर्मी ट्रक ने उन्हें कुचल डाला।







