Home Crime जालंधर : ‘ब्लैक’ में बेच रहे थे कोरोना की ‘रेमडेसिवर’ 2 डॉक्टर,...

जालंधर : ‘ब्लैक’ में बेच रहे थे कोरोना की ‘रेमडेसिवर’ 2 डॉक्टर, ट्रैप दोनों फंसे, गिरफ्तार, पढ़ें मामला

बयूरो : जालंधर में कोरोना हेतु लगने वाला रेमडेसिवर टीका ब्लैक में बेचा जा रहा था। इस बारे जब सेहत विभाग को मालूम चला तो उन्होंने पुलिस के साथ मिल कर मामले की गुप्त जानकारी पर ट्रैप लगा 2 डॉक्टरों को काबू कर लिया जो काफी सस्ती कीमत वाली उक्त दवाई को करीब 10 हजार में बेचने जा रहे थे। जानकारी अनुसार मिट्ठापुर रोड स्तिथ MGK मेडिकल सेंटर के डॉक्टर उक्त दवाई महंगे दाम पर राजस्थान से लाकर बेच रहे थे। पुलिस व सेहत विभाग ने ट्रैप लगा कर डॉ. गुरप्रीत सिंह निवासी गुरमीत नगर व डॉ. रमन कुमार निवासी गांधी कैम्प को गिरफ्तार कर लिया है। थाना-7 प्रभारी रश्मिन्दर सिंह अनुसार दोनों पर आईपीसी की धारा 420 अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।