




बयूरो : लिटरेरी फोरम ने सरकारी स्कूल ईशरवाल के छात्रों के साथ विश्व पुस्तक दिवस मनाया। फोरम ने बच्चों को यूनेस्को द्वारा घोषित इस दिन सिनेमा और आईटी के युग में बुक रीडिंग के महत्व बारे बताया।
मंच ने स्कूल के बच्चों, टीचर हेतु स्कूल के पुस्तकालय को बहुमूल्य पुस्तकें भेंट कीं। लिटरेरी फोरम के सदस्यों ने स्कूल के शिक्षकों को कार्यक्रम की मेजबानी करने और उनके बहुमूल्य समय व सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
इस मौके पर नवजोत सिंह, परमिंदर सिंह, राकेश कृष्ण, दिनेश मल्होत्रा, रीमा चन्दा, मंजू बाला उपस्थित थे।







