Home Religious शनिवार बहनों से विवाद सम्भव, मित्रों संग समय व्यतीत होगा, आकस्मिक बड़ा...

शनिवार बहनों से विवाद सम्भव, मित्रों संग समय व्यतीत होगा, आकस्मिक बड़ा खर्च करना पड़ेगा, पढ़ें राशिफ़ल

ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। शरीर में यह नाभि और हड्डियां तो वहीं कुंडली में दुःख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन देवी माता काली, हनुमानजी और भैरव जी की पूजा का भी विधान है। आज शनि प्रदोष भी है।

मेष राशिफल
करियर में उन्नति वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।

वृषभ राशिफल
नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लेने के बाद ही निर्णय लें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे।

मिथुन राशिफल
यश कीर्ति में वृद्दि के बीच शत्रु भी सक्रीय होंगे। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं । बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क राशिफल
आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते तनाव से मुक्त होंगे। समय के साथ स्थिति अनुकूल होने से लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाइयो के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह राशिफल
जीवन साथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशिफल
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। वहीं परिवारिक क्लेश की सम्भावना के बीच विवाद को रोकने की कोशिश करें। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है।

तुला राशिफल
आज समय रहते जरूरी काम निपटा लें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। मित्रों के सहयोग के बीच संतान के कार्यों से नाराज होंगे। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।

वृश्चिक राशिफल
कार्य विस्तार के योग के बीच अधिकारी से विवाद हो सकता है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेंगे। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।

धनु राशिफल
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। वहीं प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नती के योग हैं। परिजनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मकर राशिफल
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि के योग के बीच पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें। लेकिन सतर्क भी रहें क्योकि आज आप के साथ धोखा भी हो सकता है ।

कुंभ राशिफल
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। बीमारी में पैसा लगेगा।

मीन राशिफल
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है।

जानें गंदे कपड़े कहां नही रखने चाइए व बिस्तर की चादर बारे, प्रख्यात टैरो कार्ड रीडर रीटा छाछी से