





पूजा मेहरा : कांग्रेस पार्टी में अब सियासत गरमाई नजर आ रही है। दलित कांग्रेसियों ने एकजुट होकर हाईकमान से मांग करते हुए कहा कि पिछले 15 महीनों से पंजाब कांग्रेस की भंग कमेटी के पुनर्गठन कर नई कमेटी का गठन किया जाए। मांग उठाते हुए दर्जन भर पार्षदों ने जिला कांग्रेस शहरी जालंधर में टकसाली कांग्रेस और दलित समाज का प्रधान बनाने की बात कही। पिछले लंबे समय से जिला कांग्रेस शहरी जालंधर का प्रधान दलित नहीं बना है। उन्होंने बताया कि जालंधर में प्रधान महेंद्र सिंह के पी रहे हैं उनके बाद हिंदू प्रधान बनाए गए जिनमें राम कुमार गुप्ता, अरुण वालिया और राजेंद्र बेरी थे।

उसके बाद दलजीत सिंह आहलूवालिया व बलदेव सिंह भी रहे। अगर बात की जाए तो दोआबा दलित समाज का गढ़ है। लेकिन दलित समाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं विरोधी पार्टियों की बात करें तो दलित समाज के लोगों को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाने के वादे कर रहे हैं वही कांग्रेस पार्टी द्वारा दलित समाज को इग्नोर किया जा रहा है। इसीलिए हाईकमान से मांग की जा रही है कि दलित समाज को प्रधान बनने का एक अवसर दिया जाए। इस मौके पर विजय, गुरनाम सिंह, बचन लाल भगत, जगदीश, मनदीप कुमार, राजीव,सुच्चा सिंह, शमशेर बलबीर, प्रेमनाथ, सहित ओम प्रकाश मौजूद रहे।







