Home Crime जालंधर : बैरंग लौटी पूर्व जॉइंट डायरेक्टर बीके विरदी के घर छापेमारी...

जालंधर : बैरंग लौटी पूर्व जॉइंट डायरेक्टर बीके विरदी के घर छापेमारी करने पहुंची विजिलेंस टीम, पढ़ें क्या थी अफवाह

बयूरो : शहर में वीरवार सुबह ही एक सूचना ने हड़कम्प मचा दिया कि GST स्कैम में नामजद पूर्व जॉइंट डायरेक्टर बीके विरदी GTB नगर की 213 नम्बर कोठी में छिपे हुए है और उन्हें गिरफ्त में लेने विजिलेंस टीम ने छापेमारी की है। सोशल मीडिया पर खबरों ने खूब चर्चा बटोरी। लेकिन अंततः विजिलेंस टीम पुलिस सहित बैरंग लौट गई। क्योंकि अंदर बीके विरदी थे ही नही, और किसी शरारती तत्व ने अफवाह फैला दी थी। इस मामले में बीके विरदी के परिवार से पिता व पत्नी मौके पर घर की चाबियां लेकर पहुंचे जहां विजिलेंस टीम के साथ उनकी नोंक-झोंक भी हुई लेकिन परिवारिक जनों ने चाबियां टीम को मुहैया करवा दी और विजिलेंस टीम अंततः बैरंग लौट गई। अब देखना होगा कि भविष्य में इस मामले में क्या रुख विजिलेंस, परिवार व पूर्व जॉइंट डायरेक्टर द्वारा अपनाया जाएगा।