




ब्यूरो : दुनिया भर में पर्यावरण सरंक्षण को समर्थन देने के लिए हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। विद्यार्थियों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए द नोबेल स्कूल ने पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन एक्टिविटी का आयोजन किया । यह एक्टिविटी ग्रेड 1 से ग्रेड XII तक के सभी बच्चों के लिए अनिवार्य थी। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक इस एक्टिविटी में भाग लिया। मिस अनिता व मिस नीता जी ने इस एक्टिविटी का कार्यभार संभाला। ग्रेड I – V तक के बच्चो के लिए पर्यावरण की सुरक्षा के संबंधधित पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग एक्टिविटी करवाई गई।बच्चो ने स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।ग्रेड vi – xii तक के विद्यार्थियों ने व्यर्थ पदार्थो को इकट्ठा कर उनसे बहुत आकर्षित व मनमोहक चीजों का निर्माण किया।सभी विद्यार्थियों ने अपने स्लोगन व अपने द्वारा निर्मित वस्तुओं की फोटो खींचकर अपने-अपने क्लास इंचार्ज को भेजी। इस कार्य में विद्यार्थियों के अध्यापकों ने उन्हें पूर्ण रूप से निर्देशित किया वह बच्चों के माता-पिता ने भी पूरा योगदान दिया। स्कूल के चेयरमैन सी एल कोछड जी मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड ने बच्चों की सभी फोटो को देखा और उन्हें संदेश भेजा कि पृथ्वी की सुरक्षा के लिए हमें पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करना चाहिए कागज का इस्तेमाल कम से कम करें और रीसाइकल प्रक्रिया को बढ़ावा दें। यह मात्र पृथ्वी दिवस पर ना करके प्रतिदिन करें जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे और हम किसी भी बीमारी का शिकार ना हो सके।







