




बयुरो : जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक के निकट स्थित Dmart के बहर बाइक सवार महिला से जबरन बैग छीन कर ले गया। बैग में लगभग डेढ़ लाख रुपए, ज्वेलरी व कीमती सामान था। महिला के शोर मचाने पर वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने लुटेरे का पीछा करना शुरू किया लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस को सुचित करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पूछताछ करने पर महिला के भाई ने बताया कि वह अटारी बाजार में कपूर टेक्सटाइल के नाम से कपड़े का कारोबार करता है। उसने बताया कि रात 8:30 बजे करीब अपनी बहन मोनिका के साथ एक्टिवा पर गुरु नानक मिशन चौक के निकट Dmart से घर लौट रहे थे। तभी एक बाइक सवार लुटेरे ने मोनिका के हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गया। उसने शोर मचाया और लुटेरे का पीछा करने की कोशिश की लेकिन लुटेरा मौके पर फरार हो गया।







