




ब्यूरो : प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के योग्य दिशा – निर्देशानुसार महात्मा हंसराज दिवस के अवसर पर एच.एम.वी. कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इन्डक्शन प्रोग्राम सफलता का मार्ग वेबिनार का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों जैसे साइंस, कामर्स एवं आर्ट्स में प्राप्त होने वाले अवसरों के विषय में ज्ञान वर्धक जानकारी देना रहा ताकि इस ज्ञान (जानकारी) के माध्यम से विद्यार्थी सफलता का मुकाम हासिल कर सकें। इस प्रोग्राम में +1 एवं +2 की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता की। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने विद्यार्थियों को नव सत्र की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्था की ओर से हर साल नई परंपराएं एवं कोर्स आरंभ किए जाते हैं। अपने दृढ़ निश्चय एवं मेहनत द्वारा आज यह संस्था सफलता की बुलंदियों को छू रही है। उन्होंने संस्था में चल रहे विभिन्न कोसों के विषय में बात करते हुए कहा कि स्काउट एण्ड गाइडिंग एक नया कोर्स है, जिसको करने से छात्राएं एन.डी.ए. रेलवे आदि किसी भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर सकती है। इस मौके पर मीनाक्षी स्याल (स्कूल कोआर्डिनेटर) ने स्कूल में अनिवार्य शिक्षा के अलावा अन्य प्रायोगिक परीक्षाओं के कोसों की विस्तृत जानकारी छात्राओं के साथ साझा करते हुए कहा कि साइंस विभाग की तरफ से छात्राओं को साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता एवं जेईई की तैयारी करवाई जाती है। कामर्स विभाग की ओर से भी प्रायोगिक परीक्षाएं सी.ए. एवं अन्य परीक्षाओं की कोचिंग की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसके अलावा अंग्रेजी विभाग की ओर से कम्युनिकेशन, आईलेट आदि की भी तैयारी का प्रबंध है हरवर्ष कई छोटे – छोटे कोर्स जैसे – कुकिंग, आर्ट, संगीत विभाग की ओरसे कोर्स करवाए जाते हे ताकि छात्राएं केवल शैक्षणिक ही नहीं अशैक्षणिक क्षेत्र में भी सफलता हासिल कर सकें, डॉ. आशमीन कौर (विभागाध्यक्षा, मनोविज्ञान) ने कहा कि +1 एवं +2 की छात्राएं कई बार अपने जीवन के उद्देश्यों को लेकर सही निर्णय नहीं कर सकती है। इसीलिए मनोविज्ञान विभाग की ओर से उनके लिए गाइड एण्ड कैरियर कौंसलिंग सैल की स्थापना की गई है, जहां जाकर वे अपनी हर तरह की मुश्किलों का हल प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कोविड -19 की संकट कालीन स्थिति में कई छात्राएं तनाव का शिकार हो रही है एवं इससे बचने के लिए संस्था की ओर से करवाए जाने वाले कई आनलाइन प्रोग्रामों एवं प्रतियोगिताओं में छात्राओं को प्रतिभागिता करनी चाहिए ताकि वे अपने आप को व्यस्त रखकर तनाव एवं अकेलेपन से रोगों से बच सकें। इस वेबिनार में पिछले सत्र की छात्राओं ने एवं उनके माता – पिता ने ऑनलाइन हाजिर होकर अपने सुनहरी पलों एवं अनुभवों को छात्राओं के साथ साझा किया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने कहा कि संस्था केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि प्रायोगिक ज्ञान एवं अन्य गतिविधियों को आयोजित करके छात्राओं के सुनहरी भविष्य एवं सर्वमुखी विकास के लिए भी वचन बद्ध है। इस वेबिनार का संचालन डॉ. मीनू कोहली (विभागाध्यक्षा, कामर्सविभाग) की ओर से सफलतापूर्वक किया गया।







