




ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा नवरात्रों महोत्सव के आखरी दिन माँ दुर्गा पूजा की गई। जिसमें प्रिंसिपल अम्बिका शर्मा और अध्यापकों ने सेफ्टी मानदंडों के साथ भाग लिया। सभी ने माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर स्वस्थ विश्व और सुख-समृद्धि की कामना की और सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को कंजक पूजन और अष्टमी की बधाई देते हुए सभी को बेटियाँ बचाने का संदेश देते हुए लड़कियों को सिर्फ कंजक पूजन के अवसर पर ही नहीं बल्कि समाज में समान अधिकार देने को कहा।







