Home Education सीटी ग्रुप ने लॉच किया सेंटर ऑफ एकसीलैंस फोर रिसर्च एंड इनोवेश

सीटी ग्रुप ने लॉच किया सेंटर ऑफ एकसीलैंस फोर रिसर्च एंड इनोवेश

ब्यूरो : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस साउथ कैंपस शाहुपर में सेंटर ऑफ एसीलैंस फोर रिसर्च एंड इनोवेश ( सी.ई.आर.आई ) लॉच किया गया। सीईआरआई की पहली लैब का शुभारंभ सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, शाहपुर कैंपस डायरेक्टर डॉ.जी एस.कालरा, मकसुदां कैंपस के डायरेक्टर डॉ.राहुल मल्होत्रा एवं डीन अकादमिस डॉ. अनुपमदीप शर्मा ने की। सी.ई.आर.आई सेंटर बनाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और छात्रों में रिसर्च कल्चर का विकास, नए विचारों को एक आकार देना और रिसर्च के क्षेत्र में नए विचारों का विकास करना था। ताकि छात्र अपने नए विचारों को प्रोजैट के रूप में बनाएं और अपने नए – नए स्टार्टअप विकसित करें। इस दौरान अलग – अलग विभाग के छात्रों और अध्यापकों ने अपने बनाएं हुए कामकाजी प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया। यह सभी मॉडल दैनिक जीवन में हमारे समाज के सामने आने वाली समस्याओं को समाधान करने के लिए बनाएं गए हैं। इन में कमरे के बहुउद्देशीय औद्योगिक रोबोट, ई – बाइक, आईओटी आधारित प्रोटोटाइप आदि शामिल थे। सी.ई.आर.आई सेंटर के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. हरजीत पाल सिंह, सहायक प्रोफैसर गुरप्रीत कौर, टीम के सदस्यों ने अपने कामों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने पेटेंट के साथ काम कर रहे प्रोटोटाइप की अनूठी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने विभाग को बधाई दी और कहा कि छात्रों को निश्चित रूप से इस सी.ई.आर.आई कार्यक्रम के तहत अनुभव प्राप्त होगा क्योकि यह अनुसंधान कौशल और नवीन विचारों को बढ़ावा देगा।