Home Education सेंट सोल्जर छात्रों ने कलात्मक ढंग से मनाया विश्व आर्ट दिवस

सेंट सोल्जर छात्रों ने कलात्मक ढंग से मनाया विश्व आर्ट दिवस

ब्यूरो : “आर्ट के बिना हमारी लाइफ अधूरी है और आर्ट हमारे जीवन को रंगों से भरता है।” इस सन्देश के साथ सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मंडी रोड ब्रांच द्वारा विश्व आर्ट दिवस मनाया गया। छात्रों अक्षिता, भुवन, स्नेहा, कृष्णा, पूजा, गरिमा, बानी आदि ने घरों से आर्ट के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया वही अपने आर्ट से “पर्यावरण बचाने का सदेश देते पोस्टर्स/स्लोगन, पेंटिंग तैयार कर कहा कि आर्ट से हर भावना को व्यक्त किया जा सकता है। प्रिंसिपल सरबजीत कौर मान ने जहाँ छात्रों को विश्व आर्ट दिवस की बधाई दी वही कहा कि आर्ट या कला छात्रों के सपनो को उड़ान देती है और आर्ट के द्वारा वह अपने मन की तरंगों को व्यक्त करते हैं। आर्ट के बिना जीवन अधूरा है। उन्होने कहा के आर्ट और मानव जीवन का बहुत पुराना रिश्ता है जो एक दूसरे के पूरक हैं।