Home Punjab पंजाब : WEEKEND LOCKDOWN की केंद्र से मिली इजाजत, कैप्टेन ने बुलाई...

पंजाब : WEEKEND LOCKDOWN की केंद्र से मिली इजाजत, कैप्टेन ने बुलाई मीटिंग, जल्द आ सकता है कोई बड़ा फैसला

ब्यूरो : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद पंजाब में लॉकडाउन की संभावना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। लेकिन राज्य सरकार की तरफ से अभी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में आज शाम तक वीकेंड लॉकडाउन घोषणा होने की काफी संभावना है। पता चला है कि पंजाब सरकार को केंद्र की तरफ से वीकेंड कर्फ्यू लगाने के लिए अनुमति मिल गई है। तथा संभावना है कि इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह कुछ देर तक आला अधिकारियों के साथ बैठक लेकर इस पर फैसला ले सकते है।