– एलपीयू पोस्ट कोविड वर्ल्ड में अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा के अवसरों पर एक दिवसीय वर्चुअल कांफ्रेंस आयोजित कर रहा है
– इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, और साइप्रस सहित शीर्ष देशों के विश्वविद्यालयों के 12 वरिष्ठ शिक्षाविद पैनलिस्ट के रूप में भाग ले रहे हैं
बयुरो : भारत के शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक ’16 अप्रैल, दोपहर को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविदों को संबोधित करने जा रहे हैं। इस दिन, एलपीयू पोस्ट कोविड वर्ल्ड में अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा के अवसरों पर एक दिवसीय वर्चुअल कांफ्रेंस आयोजित कर रहा है| इसके लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और साइप्रस सहित शीर्ष देशों के विश्वविद्यालयों से प्रो. चांसलर, उप-कुलपति, निदेशक आदि के रैंक के 12 वरिष्ठ शिक्षाविदों को पैनलिस्ट के रूप में भाग लेना है। साहित्य, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में एक अग्रदूत, डॉ. निशंक भारत की वैश्विक ज्ञान महाशक्ति में सुधार के प्रति अति उत्सुक हैं। पहले ही से प्राप्त हुई कई प्रशंसाओं और पुरस्कारों के अलावा अब नई शिक्षा नीति-(एनईपी 2020) के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, यूके, द्वारा भी डॉ. निशंक को सम्मानित किया जा चुका है।एलपीयू में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रभाग के एडिशनल डायरेक्टर अमन मित्तल ने सूचित किया कि महत्वपूर्ण पैनल चर्चा में “कोविड-I9 महामारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा जगत में सीखे गए सबक पर विचार” और “क्या हायर एजुकेशन ने आखिरकार इंटरनेट के अनकैप्ड पोटेंशियल को समझा है”| इस संबंध में, एजेंडा में शामिल हैं “अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा में कोविड-19 के सबसे बड़े झटके क्या थे: विद्यार्थी गतिशीलता; ऑनलाइन लर्निंग ; या, एनरोलमेंट चुनौतियां ”, तथा “भविष्य के नए हाइब्रिड मॉडल ”।







