Home Education आई.के.जी. पी.टी.यू के फैकल्टी डॉ. रमन हुवाई आई.सी.टी बेस्ट ट्यूटर अवार्ड से...

आई.के.जी. पी.टी.यू के फैकल्टी डॉ. रमन हुवाई आई.सी.टी बेस्ट ट्यूटर अवार्ड से सम्मानित

– कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय कुमार शर्मा ने दी मुबारकबाद, कहा यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी के बेहतर पारदर्शी सिस्टम के नाम

बयुरो : आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी.पी.टी.यू) के फैकल्टी को अंतरास्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिला है। इंटरनेशनल ब्रांड हुवाई की तरफ से फैकल्टी डॉ. रमन कुमार को आई.सी.टी बेस्ट ट्यूटर अवार्ड से सम्मानित किया गया हैै। डॉ. रमन कुमार यूनिवर्सिटी के मुख्य कैम्पस के कंप्यूटर साइंस विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं तथा वर्तमान में विभाग अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं! डॉ. रमन कुमार को यह अवार्ड अभ्यास मुकाबला नेटवर्क ट्रैक में तीसरे पुरस्कार के तौर पर मिला है। यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय कुमार शर्मा ने फैकल्टी मैम्बर डॉ रमन कुमार को मुबारकबाद दी एवं इस उपलब्धि को यूनिवर्सिटी के पारदर्शी आई.सी. टी इनेबल्ड सिस्टम के नाम किया। उन्होने कहा कि यूनिवर्सिटी के बेहतर अकादमिक कामों को विश्वस्तर पर ख्याति मिलना गर्व की बात हैl उन्होंने अन्य फैकल्टी मेंबर्स को भी अपने अपने विषय में बेहतर कार्य करने को प्रेरित किया! रजिस्ट्रार इंजी. संदीप कुमार काजल की ओर से भी फैकल्टी डॉ. रमन कुमार को बधाई दी गई है। ज्ञात हो कि यूनिवर्सिटी ने अपने मुख्य कैंपस में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में एक हुवाई आई.सी.टी. अकादमी की स्थापना की है। इस अकादमी की स्थापना का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में डिजिटल कौशल को लोकप्रिय बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर प्रमाणपत्र जारी करना है! एवं आईसीटी पेशेवरों का विकास करना है। इस प्रोजेक्ट में अब तक फैकल्टी डॉ. रमन कुमार ने मुख्य कैंपस के कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के 12 छात्रों को प्रमाणित किया है। डॉ. रमन कुमार एक प्रमाणित प्रशिक्षक हैं। हुवाई कंपनी ने यूनिवर्सिटी के मुख्य कैंपस में हुवाई आई.सी.टी. अकादमी में छात्रों को सशक्त बनाने के लिए आगामी प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए 12 लाख की स्पॉन्सरशिप भी दी है। इस उपलब्धि के संधर्व में कुलपति कार्यालय में हुई बैठक में डॉ. हितेश शर्मा, सहायक प्रोफेसर एवं इंचार्ज कुलपति कार्यालय, डॉ.अमनप्रीत सिंह गेस्ट फैकल्टी कंप्यूटर साइंस विभाग, जन संपर्क अधिकारी रजनीश शर्मा एवं कुलपति के सचिव जीवन लाल उपस्थित रहे।