



ब्यूरो : HMV कालेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वैशाखी त्यौहार के अवसर पर इंटर क्लास गिद्दा एवं भांगड़ा ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के प्रोत्साहन वर्धक दिशा – निर्देशानुसार किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाना व उन्हें उनकी सभ्यता व संस्कृति के प्रति जागरूक करना रहा। इस प्रतियोगिता में कुल 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कु. गुरलीन कौर ने प्रथम, कु . जैसिका ने द्वितीय एवं कु. जैसमीन कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने विजित छात्राओं को बधाई दी एवं वैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा किर यह त्यौहार सभी जनों के जीवन में नई आशा, नव चेतना एवं हर्षोल्लास का संचार करे। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार फसलों की कटाई के जश्न के रूप में मनाया जाता है एवं नव वर्ष के आगमन का त्यौहार माना जाता है यह त्यौहार भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग – अलग नामों से मनाया जाता है जो कि हमारी सभ्यता एवं संस्कृति का प्रतीक है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं को उनकी सभ्यता और संस्कृति से जोड़कर रखती हैं। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीनने छात्राओं को न सिर्फ शैक्षणिक क्षेत्र बल्कि अशैक्षणिक क्षेत्र में भी प्रति भागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया मीनाक्षी स्याल (स्कूल कोआर्डिनेटर) ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी संस्था भविष्य में भी छात्राओं को इस प्रकार का मंच प्रदान करती रहेगी ताकि वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सफलता अंकित कर सके और उनमें आत्मविश्वास का निर्माण व सर्वोन्मुखी विकास हो सके निर्णायक की भूमिका डॉ. पूजा मिन्हास ने निभाई।







