Home Crime जालंधर : 2 युवकों ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, एक की...

जालंधर : 2 युवकों ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, एक की पत्नी गई थी मायके, दूसरे ने चलाई गोली, पढ़ें व देखें

बयूरो : शहर ने देर रात 2 सुसाइड हुए जिसमे 2 युवकों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पहले मामले में गुरु नानक पुरा वेस्ट में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान साहिल शर्मा पुत्र चरणजीत शर्मा निवासी गली नंबर 2 गुरु नानक पुरा के रूप में हुई है। सूत्रों अनुसार मृतक की पत्नी 12 अप्रैल को विवाद कर अपने मायके गई थी तो मानसिक परेशानी के चलते युवक ने पंखे से फंदा लगा लिया। जानकारी अनुसार मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के एएसआई जसवीर सिंह व हेड कांस्टेबल जर्मनजीत सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस जांच जारी है।

दूसरे मामले में अर्जुन नगर के एक व्यक्ति ने अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जगजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मकान नंबर 162 अर्जुन नगर के रूप में हुई है। सूत्रों अनुसार युवक ने अवैध देसी कट्टे (जिसकी पुष्टि मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने की) से अपने आप को गोली मार ली। जिसके पश्चात मृतक के परिजन जब उसे लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के प्रभारी सुलख्न सिंह ने जांच आरम्भ कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल में रखवा दिया है।