Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने बैसाखी के मौके किसानों के लिए की...

सेंट सोल्जर के छात्रों ने बैसाखी के मौके किसानों के लिए की प्रार्थना

ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स के छात्रों की ओर से जहाँ बैसाखी का त्योहार उत्साह से मनाया गया वहीं पिछले कई महीनों से अपनी मांगों के लेकर धरने पर बैठे किसानों के लिए प्रार्थना भी की गी। छात्रों ने पोस्टर, पेंटिंग ओर सलोगन लिख कर किसानों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर छात्रों ने ‘नो फार्मर नो फूड’, ‘प्रे फार फार्मरज’, ‘किसान हैैं तो हम हैैं’ इत्यादि सोलगन लिख कर सरकार को उनकी मांगों प्रति गंभीरता से सोचने की अपील की। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा तथा वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने अपने संदेश में छात्रों की ओर से की गई इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसान किसे एक लिए मेहनत नहीं करता है। वह सबका अन्नदाता है। अगर किसान आज खेती करना छोड़ दे तो हम सब के लिए भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। चोपड़ा ने केंद्र सरकार को भी अपील की वह किसानों की बात सुने ओर उनकी की परेशानी का कोई सही समाधान निकाले।