



बयूरो : शहर में दिन प्रतिदिन कोरोना का अटैक लगातर जारी है। मंगलवार को जिले में करीब 445 नए मरीज मिले जिसमे से करीब 50 दूसरे जिलों से सम्बंधित है। वही 5 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। दम तोड़ने वालों में 29 वर्षीय युवती भी शामिल है। नए मिले मरीजो में पॉश इलाके बस्ती शेख, बस्ती गुजा, शहीद भगत सिंह कालोनी, मोहल्ला करार खां, बस्ती बावा खेल, शिव विहार, CRPF कैंपस, गोल्डन एवेन्यू, काकी पिंड, रामा मंडी, दशमेश नगर, नीलामहल, किशनपुरा, इंडस्ट्रियल एरिया, डिफैंस कालोनी, NIT परिसर, दयाल नगर, सतकरतार नगर, कालिया कालोनी, एलडीको ग्रीन जे.पी.नगर, वडाला चौक, मिलाप चौक आदि इलाको से सम्बंधित है।








