


– सरकारी निर्देशों मुताबिक पहले चरण में 45 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग का हो रहा टीकाकरण
ब्यूरो : आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सोमवार से कोविड वेक्सिनेशन की शुरूआत की गई है। सरकारी निर्देशों के मुताबिक पहले चरण में 45 वर्ष एवं अधिक आयु वर्ग का टीकाकरण हो रहा है! यूनिवर्सिटी की कोविड -19 प्रोटेक्शन मैनेजमेंट टीम ने इसकी शुरुआत स्वास्थ्य विभाग की टीम से मिलकर इसका आयोजन करवाया है। यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो (डा) अजय कुमार शर्मा रजिस्ट्रार इंजीनियर संदीप कुमार काजल ने सन्देश के जरिए यूनिवर्सिटी के सभी इस आयु वर्ग के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं फैकल्टी मेंबर्स को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया है। कुलपति डॉ. (प्रो) अजय कुमार शर्मा ने कहा कि यूनिवर्सिटी इस महामारी के प्रकोप के बाद से ही कोविड -19 बचाव प्रबंधन में बहुत सक्रिय है। यूनिवर्सिटी ने एक डिप्टी रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष कोविड -19 बचाव प्रबंधन सेल की स्थापना की है। उन्होनें आगे कहा कि वे सभी कर्मचारियों का नियमित परीक्षण कर रहे हैं एवं अब यूनिवर्सिटी ने कैंपस में ही अपने कर्मचारियों के लिए कोविड -19 टीकाकरण की व्यवस्था करने का बीड़ा उठाया है। यूनिवर्सिटी के कोविड -19 प्रोटेक्शन मैनेजमेंट टीम के नोडल अधिकारी डिप्टी रजिस्ट्रार दिनेश जुनेजा ने बताया कि यूनिवर्सिटी कुलपति एवं रजिस्ट्रार के निर्देशन में उन्होनें स्वस्थ विभाग की वैक्सीनेशन टीम से सम्पर्क बनाते हुए इसकी शुरुआत करवाई है। इसमें एस.एम.ओ काला संघिया डॉ. गुंतास सिंह, ए.एन.एम बलजीत कौर, एम.पी.एच.डब्ल्यू गुरप्रीत सिंह ने 20 मुलाजिमों के टीकाकरण से इसकी शुरुआत की। उन्होनें बताया कि समय समय पर मिलते सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए उनका प्रयास है कि 18 साल से अधिक उम्र के हर मुलाजिम का टीकाकरण विभिन्न चरण में करवाया जाये। नोडल अधिकारी दिनेश जुनेजा के मुताबिक 45 साल आयु वर्ग के मुलाजिमों के परिवारजनों को भी इसका लाभ दिया जायेगा। उन्होने बताया कि सितम्बर 2020 से लगातार टेस्टिंग का काम उनकी टीम बेहतर तरीके से कर रही है। इस अवसर पर सहायक रजिस्ट्रार देविंदर कुमार, सीनियर सहायक जसविंदर सिंह क्लर्क दलविंदर सिंह ने प्रभावी एवं बेहतर कोर्डिनेशन के साथ टीकाकरण का काम करवाया।







