


ब्यूरो : दसम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना दिवस वैसाखी का पर्व सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट खाम्ब्रा में नाचते-झूमते हुए मनाया गया। जिसमें छात्र पंजाबी पारंपरिक पहनावे में संस्था में पहुँचे। इस अवसर पर छात्रों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा, गिद्दा डाल लोक गीत “जुगनी”, “जिंद माही” आदि गाये। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को वैसाखी की बधाई देते हुए छात्रों को वैसाखी के इतिहास के बारे में बताते हुए कि कहा कि वैसाखी के दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है इस दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई और इस पर्व पर किसान की फसल पककर तैयार हो जाती है घर में नई आई फसल को देख किसान खुश होता है।







