

ब्यूरो : ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट सोनिया महेन्द्रू तथा हंसराज महिला महाविद्यालय के एनसीसी आर्मीविंग की कैडेट्स ने एनसीसी ग्रुप हैड क्वाटर्स जालंधर द्वारा स्वतंत्रता के 75 वर्ष के समारोह में बढ़- चढ़ कर भाग लिया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अद्वितीय मदान ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद भगत सिंह द्वारा दिए गए साहसिक कार्यों को याद किया। 2 पंजाब बटालियन एन.सी.सी जालंधर की कैडेट्स ने भगत सिंह चौक स्थित शहीद भगत सिंह के चुत की सफाई करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट सोनिया महेंदून से नो टू प्लास्टिक के प्रति कैडेट्स को जागरूक किया तथा कहा कि अपनी धरती को बचाने के लिए तथा इसे रहने के लिए इको फ्रेंडली बनाने के लिए हमें प्रतिव्यक्ति प्लास्टिक के प्रयोग को कम करना होगा। एन.सी.सी कैडेट्स ने जलियांवाला बाग हत्या कांड को याद करते हुए प्लॉग रन में भी भाग लिया। 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी.जालधर के कमांडिंग आफिसर कर्नल एन.पी.एस.तूर ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। उन्होने कहा कि हम सभी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महारथियों के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।प्रिंसिपल डॉ.अजय सरीन ने 2 पंजाब (गर्ल्स ) बटालियन एन.सी.सी.जालंधर तथा एन.सी.सी आर्मीविग एचएमवी के प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि हम अपने देश में सम्मानजनक जीवन वितारह हु इसका पूरा श्रय हमार स्वतंत्रता संग्राम के महारथियों को जाता है।







