



बयूरो : थाना भार्गव केम्प के SHO भगवंत भुल्लर पर NIGHT CURFEW दौरान ड्यूटी देते समय जानलेवा हमला किए जाने का समाचार सामने आ रहा है। जानकारी अनुसार जब भुल्लर नाईट डोमिनेशन दौरान माता रानी चौक पर पहुंचे तो वहां कुछ युवक मौजूद थे जिनसे उन्होंने नाईट कर्फ्यू दौरान बाहर रहने का कारण पूछा। CCTV में साफ तौर पर हमलावरों के साथ एक महिला दिखाई दे रही है जो इलाके के कांग्रेसी नेता की पूर्व पार्षद पत्नी बताई जा रही है।

जिसके फलस्वरूप उक्त युवकों ने भुल्लर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मौके देर रात विधायक रिंकू व ACP हरविंदर भल्ला पहुंचे। दोनों ने हमले।की कड़ी निंदा की। ACP अनुसार 2 को राउंड अप कर लिया गया है और अन्यो की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियो की पहचान कमलप्रीत सिंह (इलेक्ट्रिकल फैक्ट्री नेशनल स्विच गेयर मालिक जसपाल सिंह का बेटा) तथा मनप्रीत सिंह पुत्र रविंदर पाल सिंह (मर्चेंट नेवी में कार्यरत) के रूप में हुई है। फिलहाल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल सूत्रों अनुसार मामला देर रात की जा रही पार्टी में बजाए जाने वाले DJ को लेकर जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मौके से फरार 2 अन्य आरोपियों की पहचान हरमनदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह व अवतार सिंह पुत्र अजित सिंह के रूप में हुई है।
देखें CCTV







