


बयुरो : जालंधर में चोरी-लूट आम बात हो गई है। चोरों ने बीती रात एक साथ 3 दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का सामान चुरा लिया। जालंधर के नया बाजार में फैंसी पगड़ी हाउस में शटर तोड़कर चोरी की है। चोर अंदर से कीमती सामान और नकदी ले गए हैं। वहीं जालंधर के एसडी कॉलेज रोड पर भी 2 दुकानों में चोरी हुई है। धवन एंपोरियम और नवाब फैशन नाम की दुकानों के शटर तोड़कर चोरों ने अंदर से कीमती सामान चुराया। धवन एंपोरियम के मालिक सुदेश धवन ने बताया कि सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि शटर का लोक टूटा हुआ है। चोर अंदर से हजारों की नगदी और महंगे कपड़े चुरा कर ले गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है और सीसीटीवी कैमरा चेक कर तुरंत जांच शुरू करेगी।







