Home Crime ईंट भट्ठा सोनीपत से 22 बालिग व 18 बँधुआ बाल श्रमिकों को...

ईंट भट्ठा सोनीपत से 22 बालिग व 18 बँधुआ बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

बयुरो : देश मे ईंट भट्ठों, खेत खलिहानों पर बँधुआ मज़दूरी होना आम बात है। इसमे वयस्कों के साथ साथ बच्चों से भी बँधुआ मज़दूरी कराई जाती है। इस संबंध में लॉ पावर एसोसिएशन व बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि गणेश ईंट भट्ठा शाहज़ादपुर सोनीपत में छत्तीसगढ़ के वयस्क व बाल मज़दूरों से बँधुआ मज़दूरी कराई जा रही है। इस कार्यवाही को अंजाम तक पहुँचाते हुए लॉ पावर एसोसिएशन के एडवोकेट योगेश प्रसाद व बचपन बचाओ आंदोलन के दिनेश कुमार ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय की PMAGY के सदस्य मनोज चौहान के सहयोग से सफल किया। दोनों संगठनों की संयुक्त कार्यवाही से गणेश ईंट भट्ठा शाहज़ादपुर सोनीपत से 22 बालिग व 18 बँधुआ बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इस मौके पर एडवोकेट योगेश प्रसाद ने बताया कि मुक्त सभी श्रमिक छत्तीसगढ़ की सतनामी जाति (SC/ST) से संबंध रखते है, प्रवासी व अनपढ़ होने के कारण ईंट भट्ठों व खेत खलिहानों के मालिक अक्सर ऐसे लोगो का आसानी से फायदा उठाते है। इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के दिनेश कुमार, लॉ पावर एसोसिएशन के एडवोकेट योगेश प्रसाद के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल थे।