



बयूरो : शहर ने कोरोना का ब्लास्ट लगातार जारी है। मंगलवार को जिले में 350 के करीब मरीज मिले जिसमे से 307 जिले से सम्बंधित है। वही 6 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। नए मिले मरीजो में येस बैंक, बी.एम.सी. चौक का 1 कर्मी सहित पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर के मुलाजिम तथा पॉश इलाके माडल टाऊन, अर्बन एस्टेट फेज 1, आदर्श नगर, बस्ती गुजा, गांव कबूलपुर, गांव वडाला, जे.पी.नगर, अबादपुरा के कुछ परिवारों के 2-3 सदस्य भी शामिल है।








