

ब्यूरो : सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूलों द्वारा सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रख परिणाम घोषित किये गए। सभी स्कूलों के छात्रों के परिणाम बेहतरीन रहे। छात्रों ने परिणाम प्राप्त करते हुए अपनी ख़ुशी व्यक्त की। सभी स्कूलों के डायरेक्टर/प्रिंसिपल ने छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को शुभ कामनाऐं देते हुए बताया कि जब तक स्कूल फिर से शुरू नहीं होते तब तक के लिए सभी स्कूलों द्वारा छात्रों को पढाई के साथ जोड़े रखने के लिए ऑनलाइन क्लासिस का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि छात्रों को पढाई के साथ अन्य गतिविधियां जैसे फिटनेस, हैल्दी फ़ूड, योग आदि करवाई जा रही हैं।







